Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
RSS ना अल्पसंख्यक विरोधी, ना महिला विरोधी’: दत्तात्रेय होसबोले ने अमेरिका में दी सफाई
 RSS,  anti-minority nor anti-women: Dattatreya Hosabale ,clarifies in America

Dattatreya Hosabale ने अमेरिका के वॉशिंगटन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर विदेशों में कई गलत धारणाएं फैली हुई हैं। उन्होंने साफ कहा कि संघ न तो अल्पसंख्यक विरोधी है और न ही महिला विरोधी। उनके अनुसार यह धारणा लंबे समय से चले आ रहे दुष्प्रचारका परिणाम है, जिसने पश्चिमी देशों में संगठन की एक गलत छवि बना दी है।

होसबोले ने कहा कि संघ का उद्देश्य भारत और हिंदू संस्कृति के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करना है। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ का विशेष फोकस वैश्विक स्तर पर संवाद बढ़ाने पर है, ताकि लोगों को संगठन के वास्तविक मूल्यों और कार्यशैली के बारे में सही जानकारी मिल सके। उनके अनुसार, अब समय आ गया है कि हमारा काम ही हमारा संदेश हैकी नीति के साथ-साथ सीधे संवाद भी किया जाए।

 

विदेशों में बसे भारतीयों को संदेश देते हुए होसबोले ने कहा कि उन्हें जिस देश में वे रह रहे हैं, उसके प्रति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी भारतीयों को यह साबित करना चाहिए कि हिंदू समाज हर क्षेत्रचाहे शिक्षा हो, नेतृत्व हो या सामाजिक सेवामें सकारात्मक योगदान देने में सक्षम है।

Priyanshi Chaturvedi 25 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.