Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, TMC का दावा- हटे वोटों से कम था कई सीटों पर जीत का अंतर
Supreme Court, hears again, TMC claims, margin ,victory ,several ,seats less ,number ,votes lost

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा दावा किया है। पार्टी ने कहा कि कई विधानसभा सीटों पर जीत का अंतर उन वोटरों की संख्या से कम था, जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए। TMC का कहना है कि इससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुए हैं और मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल थे, ने TMC को इस मुद्दे पर नई याचिका दाखिल करने की अनुमति दी। पार्टी नेता कल्याण बंद्योपाध्याय ने अदालत में कहा कि एक सीट पर उम्मीदवार सिर्फ 862 वोटों से हारा, जबकि उसी क्षेत्र में 5 हजार से ज्यादा वोट हटाए गए थे। उन्होंने दावा किया कि राज्यभर में करीब 35 लाख अपीलें अब भी लंबित हैं।

वहीं, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अदालत में कहा गया कि इस तरह के विवादों का समाधान चुनाव याचिका के जरिए होना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि यदि उचित आवेदन दाखिल किए जाते हैं तो मामले की जांच की जाएगी। साथ ही लंबित अपीलों के जल्द निपटारे की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

Priyanshi Chaturvedi 11 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.