Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देशभर में 15 लाख मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल
 1.5 million medical stores, country closed, strike against online ,drug sales

देशभर में बुधवार को 15 लाख से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहे।All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और बड़ी ई-फार्मा कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया। इस बंद का असर कई राज्यों में देखने को मिला, जहां मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिहार के पटना स्थितIndira Gandhi Institute of Medical Sciences के बाहर मरीज दवाओं के लिए भटकते नजर आए, जबकि चंडीगढ़ केPostgraduate Institute of Medical Education and Research में इलाज कराने पहुंचे लोगों ने भी दवाइयां न मिलने की शिकायत की। हालांकि संगठन ने पहले ही कहा था कि अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे और इमरजेंसी दवाओं की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।

 

दवा विक्रेताओं की प्रमुख मांगों में बिना सख्त नियमों के चल रही ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, ई-फार्मेसी से जुड़े नियमों में बदलाव और नकली या गलत प्रिस्क्रिप्शन के इस्तेमाल पर नियंत्रण शामिल है। उनका कहना है कि ऑनलाइन कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर छोटे मेडिकल स्टोरों के कारोबार को प्रभावित कर रही हैं। संगठन का दावा है कि कोविड-19 के दौरान ई-फार्मा कंपनियों को दी गई ढील का अब बड़े पैमाने पर व्यावसायिक फायदा उठाया जा रहा है, जिससे पारंपरिक दवा दुकानदारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

Priyanshi Chaturvedi 20 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.