Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के आदेश
High Court ,irregularities , teacher recruitment, orders ,new merit list

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों के उल्लंघन पर राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए 90 दिनों के भीतर नई मेरिट लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने कहा कि ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर तय सीमा से अधिक दिव्यांग उम्मीदवारों को नियुक्त करना कानूनन गलत है। कोर्ट ने माना कि इससे सामान्य ओबीसी अभ्यर्थियों के अधिकार प्रभावित हुए हैं।

मामला 2019 में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शिक्षक भर्ती विज्ञापन से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती में ओबीसी कोटे के भीतर 7% से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया। उदाहरण के तौर पर व्याख्याता बायोलॉजी ई-संवर्ग में जहां 14 पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित होने चाहिए थे, वहां चयन समिति ने मेरिट के आधार पर अतिरिक्त दिव्यांग उम्मीदवारों को भी उसी कोटे में नियुक्त कर दिया।

 

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के इंदिरा साहनी और राजेश कुमार डरिया मामलों का हवाला देते हुए कहा कि हॉरिजॉन्टल आरक्षण (दिव्यांग, महिला आदि) को सामाजिक आरक्षण की सीमा के भीतर ही लागू किया जाना चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया में समान अवसर और आरक्षण नियमों का सही पालन जरूरी है। इसके साथ ही सरकार को पूरी भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा कर संशोधित मेरिट सूची जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 21 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.