Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राज्यसभा में मजबूत होती NDA की स्थिति, लोकसभा में अभी भी दो-तिहाई बहुमत से दूर
NDA

संसद में संख्याबल को लेकर सियासी हलचल के बीच भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए की स्थिति राज्यसभा में लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। तृणमूल कांग्रेस में बगावत और राज्यसभा चुनावों के मौजूदा समीकरणों के चलते एनडीए की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि झारखंड और मिजोरम की सीटों समेत कुछ अन्य बदलावों के बाद राज्यसभा में एनडीए का आंकड़ा 154 तक पहुंच सकता है, जिससे वह दो-तिहाई बहुमत के काफी करीब आ जाएगा।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, यदि तृणमूल कांग्रेस के कुछ और सांसद इस्तीफा देते हैं और उपचुनावों में एनडीए को सफलता मिलती है, तो उच्च सदन में गठबंधन की संख्या 163 तक पहुंच सकती है। यह आंकड़ा संवैधानिक संशोधन जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत के आसपास माना जा रहा है। इसी वजह से राज्यसभा में बदलते राजनीतिक समीकरणों पर सभी दलों की नजर बनी हुई है।

हालांकि लोकसभा में स्थिति अलग है। वहां एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत तो है, लेकिन दो-तिहाई बहुमत के लिए जरूरी 363 सीटों के आंकड़े से वह अभी काफी दूर है। इसके अलावा नवंबर में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के कुछ सदस्यों के रिटायर होने के बाद समीकरण बदल सकते हैं। विधानसभा में मजबूत स्थिति के कारण समाजवादी पार्टी को कुछ नई सीटें मिलने की संभावना है, जिससे राज्यसभा में भी संख्या संतुलन पर असर पड़ सकता है।

 
Priyanshi Chaturvedi 14 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.