Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर सरकार का स्पष्टीकरण, चींटियां लगने और इंजन खराब होने के दावे खारिज
 Government, ethanol-blended petrol; engine damage.

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एथेनॉल मिश्रित ईंधन (E20 पेट्रोल) को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि हाल में वायरल हुए उस वीडियो में दिखाई गई चींटियों का एथेनॉल युक्त पेट्रोल से कोई संबंध नहीं है। सरकार के अनुसार, ईंधन ग्रेड एथेनॉल में शर्करा (चीनी) नहीं होती, इसलिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से चींटियां लगने जैसी बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। मंत्रालय का कहना है कि कुछ पुराने वीडियो और भ्रामक सामग्री को दोबारा साझा कर लोगों में भ्रम पैदा किया जा रहा है।

सरकार ने यह भी बताया कि E20 पेट्रोल के उपयोग से इंजन खराब होने की कोई आधिकारिक रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन के उपयोग का वाहन बीमा की वैधता पर भी कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। मंत्रालय के अनुसार, इस विषय पर संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद ऐसी आशंकाओं को निराधार पाया गया है। अमेरिका, ब्राजील और जापान जैसे कई देशों में वर्षों से एथेनॉल मिश्रित ईंधन का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है।

सरकार का दावा है कि एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम से देश को कई लाभ हुए हैं। कच्चे तेल के आयात में कमी आने से विदेशी मुद्रा की बचत हुई है, किसानों की आय को समर्थन मिला है और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है। एथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है, जिसे गन्ने, मक्का तथा अन्य स्टार्चयुक्त कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है। इसे पेट्रोल में मिलाकर स्वच्छ और अपेक्षाकृत पर्यावरण-अनुकूल ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

Priyanshi Chaturvedi 24 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.