Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल सहित तीन जिलों में बनेगी वैज्ञानिक कार्ययोजना
Betwa River pollution-free , Namami Gange Mission, Bhopal.

मध्य प्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए वैज्ञानिक और दीर्घकालिक योजना पर काम शुरू कर रही है। इस परियोजना के तहत भोपाल, रायसेन और विदिशा जिलों में नदी की वर्तमान स्थिति का अध्ययन कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके लिए इंजीनियरों और अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि नदी संरक्षण की प्रभावी रणनीति बनाई जा सके।

सरकार की प्राथमिकता बेतवा नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकना है। खासकर भोपाल की कलियासोत नदी से मिलने वाले सीवेज और मंडीदीप के औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को सीधे बेतवा में जाने से रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंडीदीप में अब तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं होने के कारण उद्योगों का अपशिष्ट सीधे नदी में पहुंच रहा है, जिससे नदी और आसपास की कृषि भूमि दोनों प्रभावित हो रही हैं।

 

अधिकारियों के अनुसार, नमामि गंगे मिशन का उद्देश्य गंगा और उसकी सहायक नदियों का संरक्षण, पुनर्जीवन और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। मध्य प्रदेश के गंगा बेसिन में 34 जिले और 283 शहरी निकाय शामिल हैं, जहां बेतवा सहित 11 प्रमुख नदियों के संरक्षण के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य बेतवा की धारा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाना है।

Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.