Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एमपी के 24 जिलों पर सूखे का खतरा, सरकार अलर्ट; किसानों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार
24 districts , MP; government , alert; special action plan , farmers.

मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका के बीच राज्य सरकार ने 24 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में सामान्य वर्षा का केवल 90 से 94 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। सबसे अधिक चिंता उज्जैन संभाग को लेकर जताई गई है, जहां वर्षा की कमी का सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। संभावित सूखे की स्थिति से निपटने के लिए कृषि और राजस्व विभाग को पहले से ही राहत और बचाव की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार किसानों को कम अवधि और कम पानी वाली फसलें अपनाने, दलहन, तिलहन और मोटे अनाज का रकबा बढ़ाने तथा आधुनिक खेती तकनीकों का उपयोग करने की सलाह दे रही है। साथ ही वैकल्पिक बीजों की उपलब्धता, सूक्ष्म सिंचाई, जल संरक्षण और मनरेगा के तहत खेत तालाब व जल संरचनाओं के निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सात जिलों में विस्तृत माइक्रो प्लान लागू किया जाएगा और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से लगातार तकनीकी निगरानी रखी जाएगी।

राजस्व विभाग ने वर्ष 2020 की सूखा नीति के तहत आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। खरीफ फसलों के लिए 31 अक्टूबर तक और रबी फसलों के लिए 31 मार्च तक सूखे की घोषणा की जा सकेगी। राहत कार्यों के लिए प्रारंभिक तौर पर 20.9 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। सरकार का कहना है कि जिला स्तर पर रोजाना स्थिति की समीक्षा की जाएगी ताकि बारिश की कमी का असर किसानों और कृषि उत्पादन पर कम से कम पड़े।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.