Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भूटान को E20 पेट्रोल सप्लाई की खबरों का केंद्र ने किया खंडन, बोला- प्रस्ताव ही नहीं दिया गया
Centre denies reports , E20 petrol supply, Bhutan

केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भूटान को E20 पेट्रोल की आपूर्ति से जुड़ी खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत की किसी भी सरकारी तेल विपणन कंपनी ने भूटान को E20 पेट्रोल निर्यात करने का कोई प्रस्ताव न तो तैयार किया और न ही भेजा। ऐसे में यह दावा कि भूटान ने भारत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तथ्यात्मक रूप से गलत है।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भूटान के अखबार 'द भूटानीज' के हवाले से दावा किया गया था कि भूटान ने पुराने ईंधन भंडारण ढांचे का हवाला देते हुए E20 पेट्रोल लेने से इनकार कर दिया है और सामान्य पेट्रोल की आपूर्ति जारी रखने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि जब कोई आधिकारिक प्रस्ताव ही नहीं दिया गया, तो उसके अस्वीकार किए जाने का सवाल ही नहीं उठता।

इधर, भारत में E20 पेट्रोल को लेकर बहस जारी है। कुछ विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से माइलेज घटता है और वाहनों के रखरखाव का खर्च बढ़ सकता है। वहीं सरकार का कहना है कि E20 ईंधन से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने, प्रदूषण घटाने और एथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। सरकार का यह भी कहना है कि उपयुक्त तकनीक वाले वाहनों में इसका उपयोग सुरक्षित है और इससे इंजन के प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.