Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, ₹3 हजार की जगह भेज दिया ₹3 लाख का बिजली बिल
electricity department, Raipur: electricity bill

राजधानी रायपुर में बिजली विभाग की एक तकनीकी लापरवाही ने हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया। मई महीने में जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल औसतन तीन हजार रुपये आया था, उन्हें जून माह के लिए तीन लाख रुपये से अधिक का बिल भेज दिया गया। मोबाइल पर लाखों रुपये के बिजली बिल का एसएमएस मिलते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, बिल जनरेशन सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण सॉफ्टवेयर मीटर रीडिंग में दशमलव (Decimal) अंक दर्ज नहीं कर पाया। इस वजह से सामान्य तीन या चार अंकों का बिल सीधे छह अंकों में बदल गया। इस त्रुटि का असर गुढ़ियारी, भाठागांव, आमानाका, संतोषी नगर, शंकर नगर, रायपुरा, सुंदर नगर सहित शहर की कई प्रमुख कॉलोनियों के उपभोक्ताओं पर पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने भारी-भरकम बिजली बिल के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

मामले के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने इसे बिलिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी त्रुटि बताया। अधिकारियों के अनुसार, शिकायतें मिलते ही प्रभावित उपभोक्ताओं के बिलों का सत्यापन शुरू किया गया और सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी को सुधार दिया गया है।

कंपनी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल भेजे गए थे, उनके संशोधित बिल तैयार कर सही राशि के साथ दोबारा एसएमएस भेजे जा चुके हैं। शेष उपभोक्ताओं को भी संशोधित बिल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी को अब भी असामान्य या अत्यधिक राशि का बिजली बिल प्राप्त होता है, तो घबराने के बजाय संबंधित बिजली वितरण कार्यालय में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि सत्यापन के बाद सभी गलत बिलों में आवश्यक संशोधन कर सही बिल जारी किए जाएंगे।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.