Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में स्कूलों की एक समान टाइमिंग की मांग, फेडरेशन ने शिक्षा सचिव को लिखा पत्र
 uniform school , Chhattisgarh; Federation writes , Education Secretary.

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की समय-सारिणी एक समान करने की मांग की है। फेडरेशन ने विशेष रूप से आग्रह किया है कि शनिवार को हायर सेकेंडरी (12वीं तक) स्कूलों का संचालन भी मॉर्निंग शिफ्ट में किया जाए। उनका कहना है कि युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) और संकुल व्यवस्था लागू होने के बाद प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूल एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, लेकिन अलग-अलग समय होने से पढ़ाई और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

फेडरेशन के अनुसार, शिक्षकों और प्राचार्यों को शिक्षण कार्य के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, ऑनलाइन डेटा एंट्री, परीक्षा संबंधी कार्य, वित्तीय और प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। इसके अलावा संकुल स्तर की बैठकों में भाग लेना भी आवश्यक होता है। अलग-अलग स्कूलों की अलग-अलग टाइमिंग के कारण इन सभी कार्यों का समन्वय करना कठिन हो जाता है और कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते।

 

फेडरेशन का कहना है कि यदि शनिवार को सभी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित किए जाएं और स्कूलों की टाइमिंग एक समान हो, तो विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। वहीं शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को प्रशासनिक कार्य, बैठकों, रिपोर्ट तैयार करने और अगले सप्ताह की शैक्षणिक योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। फेडरेशन ने शिक्षा विभाग से इस संबंध में जल्द निर्णय लेकर आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है।

Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.