Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट की नजर, कार्रवाई और जागरूकता अभियान जारी रखने के निर्देश
High Court , single-use plastic; , awareness campaigns

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग पर निगरानी जारी रखने का फैसला किया है। मुख्य सचिव ने अदालत में शपथ पत्र दाखिल कर बताया कि मई और जून 2026 के दौरान पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान, सफाई अभियान और प्लास्टिक जब्ती की कार्रवाई की गई। रायपुर में 7.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि बिलासपुर में 386 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। इन प्रयासों को हाईकोर्ट ने संतोषजनक बताया, लेकिन मामले की मॉनिटरिंग जारी रखने का निर्णय लिया। अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।

 

जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल जारी है और पर्यावरण संरक्षण मंडल प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और नदी घाटों पर सफाई अभियान, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां तथा कपड़े और जूट के थैलों के वितरण जैसे कार्यक्रम भी चलाए गए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 10 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.