Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
MP विधानसभा मानसून सत्र में UCC समेत 10 बड़े विधेयक, अवैध कॉलोनियों पर 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव
UCC, MP Assembly

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 से 24 जुलाई तक चलेगा। पांच दिन के इस सत्र में सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) सहित करीब 10 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक-2026, कॉलोनी विकास विधेयक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक, पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज, कोचिंग संस्थान विनियमन, वाणिज्यिक कर, श्रम और सिंहस्थ मेला से जुड़े विधेयक शामिल हैं। इसके अलावा प्रथम अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जा सकता है। हालांकि किराएदारी विधेयक को फिलहाल सरकार ने आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

 

प्रस्तावित कॉलोनी विकास विधेयक में अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के लिए अधिकतम 10 वर्ष की सजा और 5 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। कॉलोनाइजर को पांच वर्षों के भीतर सड़क, बिजली, पानी और सीवेज जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करनी होंगी तथा सभी कॉलोनियों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। वहीं नए फायर एक्ट के तहत फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर 5 लाख रुपये तक जुर्माना, लगातार उल्लंघन पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये की अतिरिक्त पेनाल्टी और आग बुझाने में बाधा बनने वाले निर्माणों को हटाने जैसी शक्तियां दमकल विभाग को दी जाएंगी। सरकार का कहना है कि इन कानूनों का उद्देश्य शहरी विकास को सुव्यवस्थित करना, अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाना और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.