Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रामसर स्थल पर प्रदूषण का खतरा, 5 किमी दायरे में 2 कोल वाशरी और 9 कोल डिपो
Pollution, Ramsar site, coal washeries , coal depots

छत्तीसगढ़ के इकलौते रामसर स्थल कोपरा जलाशय के आसपास बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों ने पर्यावरणीय चिंता बढ़ा दी है। वन विभाग के प्राथमिक सर्वे में जलाशय के पांच किलोमीटर दायरे में दो कोल वाशरी और नौ कोल डिपो संचालित होने का खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट जिला वेटलैंड समिति के माध्यम से राज्य सरकार को भेजी गई है। अब राज्य और केंद्र की संयुक्त टीम विस्तृत सर्वे कर मास्टर प्लान तैयार करेगी, जिसके आधार पर संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए आगे की कार्रवाई तय होगी।

करीब 210 हेक्टेयर में फैले कोपरा जलाशय को सात महीने पहले रामसर का दर्जा मिला था। रिपोर्ट के अनुसार कोपरा, बेलमुंडी, सैदा और संबलपुरी-बहतराई क्षेत्र में स्थित कोल वाशरी और डिपो ऊंचाई वाले इलाकों में हैं, जहां से बारिश का पानी जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र में पहुंचता है। वन विभाग ने यह भी बताया कि रामसर स्थल तक जाने वाली सड़क के दोनों ओर कई कोल डिपो संचालित हैं, जिनमें से तीन जलाशय की सीमा से लगे हुए हैं। डीएफओ नीरज यादव के मुताबिक, सर्वे रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई उच्च स्तर पर तय की जाएगी।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.