Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
6 साल बाद तेंदूपत्ता संघ को राहत, 300 करोड़ के घाटे की भरपाई को मंजूरी
Tendu Leaf , approval granted, cover ₹300 crore loss.

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को छह साल की मशक्कत के बाद बड़ी राहत मिली है। ट्राइफेड ने करीब 300 करोड़ रुपये के घाटे में अपनी हिस्सेदारी देने की मंजूरी दे दी है। वर्ष 2014 से महुआ, इमली, चिरौंजी, हर्रा, कोदो-कुटकी समेत विभिन्न लघु वनोपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद तो की गई, लेकिन पर्याप्त बाजार नहीं मिलने से बड़ी मात्रा में वनोपज गोदामों में खराब हो गई। इससे संघ की करीब 1600 करोड़ रुपये की बैंक एफडी खत्म हो गई और संचालन के लिए 400 करोड़ रुपये का बैंक ऋण लेना पड़ा।

 

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्राइफेड मुख्यालय में लगातार कोशिशों के बाद अब घाटे की भरपाई का रास्ता साफ हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इससे तेंदूपत्ता संघ की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ब्याज का बोझ कम होगा। इसका सीधा लाभ तेंदूपत्ता एवं अन्य लघु वनोपज संग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि संघ अपनी आय का अधिक हिस्सा अब संग्राहकों के हित और कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च कर सकेगा।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.