Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सहारा की 88 संपत्तियों पर सवाल, 75% पर विवाद; निवेशकों के 89 हजार करोड़ लौटाने में अड़चन
Sahara properties, urdles, refunding , investors

सहारा इंडिया ग्रुप को करीब 1.04 करोड़ निवेशकों के लगभग 89 हजार करोड़ रुपए लौटाने हैं। निवेशकों को पैसा लौटाने के लिए सहारा ने सुप्रीम कोर्ट में 88 संपत्तियों की सूची पेश की थी, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख करोड़ रुपए बताई गई। ये संपत्तियां देश के 227 शहरों में फैली हैं और इनमें फ्लैट, अपार्टमेंट, मॉल, होटल, शॉपिंग सेंटर, प्रिंटिंग प्रेस, सहारा शहर और जमीनें शामिल हैं। हालांकि जांच में दावा किया गया है कि सूची में शामिल करीब 75% संपत्तियां किसी न किसी विवाद में फंसी हैं। इनमें टाइटल, रेरा, उपभोक्ता फोरम, सिविल केस, ईडी अटैचमेंट, ईपीएफओ और मालिकाना हक से जुड़े विवाद शामिल हैं। 20 से ज्यादा संपत्तियां बिक चुकी हैं, फिर भी वे सूची में शामिल हैं। रायपुर की 127 एकड़ जमीन के बिक जाने की भी बात सामने आई है।

 

सुप्रीम कोर्ट ने 14 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ वकील शेखर नाफड़े को इन 88 संपत्तियों का सत्यापन कर तीन श्रेणियों में बांटने का निर्देश दिया था—बिना विवाद वाली, जिनका अधिकार स्पष्ट हो चुका है और जिन पर स्वामित्व या अधिकार को लेकर विवाद है। इसके बावजूद सूची में विवादित और पहले से बिक चुकी संपत्तियों के शामिल होने से सवाल उठ रहे हैं। उधर सहारा निवेशकों का पैसा लौटाने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन भी तेज हो रहे हैं। 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर निवेशकों ने प्रदर्शन किया, जबकि 9 अगस्त को रांची में सत्याग्रह का ऐलान किया गया है। सरकार के मुताबिक, सहारा-सेबी रिफंड खाते से 10 हजार करोड़ रुपए सेंट्रल रजिस्ट्रार को ट्रांसफर किए गए थे, जिसमें से जुलाई तक 41.5 लाख पात्र जमाकर्ताओं को 9,265 करोड़ रुपए लौटाए जा चुके हैं।

Priyanshi Chaturvedi 8 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.