Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में दुकानों की सीलिंग रुकी, कैलाश विजयवर्गीय बोले- निकलेगा रास्ता
Sealing of shops halted in Bhopal; Kailash Vijayvargiya says a solution will be found.

भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर व्यापारियों को फिलहाल राहत मिलती दिखाई दे रही है। नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई पर शुक्रवार को ब्रेक लगा रहा और किसी भी दुकान को सील नहीं किया गया। शहर की करीब 62 हजार दुकानों पर कार्रवाई की आशंका के बीच व्यापारी लगातार विरोध जता रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को होनी है। इसी बीच नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी समाधान निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

सरकार की ओर से मामले को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे और भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने दिल्ली पहुंचकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने सीलिंग कार्रवाई से जुड़ी स्थिति और सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, व्यापारियों को तत्काल राहत देने और सीलिंग कार्रवाई के लिए कुछ समय की मोहलत हासिल करने को लेकर कानूनी विकल्पों पर भी चर्चा हुई है।

वहीं, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी व्यापारियों को राहत देने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है, जिससे व्यापारियों के कारोबार पर प्रतिकूल असर न पड़े। मंत्री ने भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी जल्द फैसला होने की बात कही है। दरअसल, रिहायशी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर रहवासियों की आपत्ति और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम ने सीलिंग शुरू की थी। कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद अब सरकार समाधान तलाशने में जुटी है।

 

 

MadhyaBharat 4 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.