Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
दो हजार से अधिक आवेदन आए हैं उम्मीदवार चयन में समय लगेगा : टीएस सिंहदेव
raipur,  select candidates, TS Singhdev

रायपुर। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करने के भाजपा के तंज पर रविवार को मीडिया से कहा कि हमने सरकार में रहकर पांच साल काम किया है, हमने सभी के लिए काम किया है, हमको भरोसा है। सब कुछ देखकर सबसे अच्छे से फीडबैक लेकर सूची जारी करेंगे। दो हजार से अधिक आवेदन आए हैं। सभी की शॉर्ट लिस्टिंग हो रही है, इसलिए समय तो लगेगा ही।

 

मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कहा कि हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि लोगों के स्वास्थ्य, जान के साथ खिलवाड़ ना करें। उनकी बात सुन ली गई है, पहले भी सुन ली गई थी। कुछ लोग रहते हैं, संगठन के लोग, जो अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे चीजों को बल देते हैं। कई माध्यमों से लगातार उनके प्रतिनिधियों से बातचीत हो रही है।

 

परिवर्तन यात्रा को लेकर सुरक्षा की मांग पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि ज्वाइंट कमांड है, अर्ध सैनिक, केंद्रीय बल भी रहते हैं। एक महीने पहले मुख्यमंत्री ने पहले से बैठक ली है और इसकी पूरी समीक्षा का निर्देश कर रखा है। किसी को भी सुरक्षा की जरूरत होती है तो उसे सुरक्षा दें।

MadhyaBharat 10 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.