Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत
kanker,  Bastar fighter ,soldier died

कांकेर । जिले में नक्सल मोर्चे में तैनात बस्तर फाइटर के एक जवान उत्तम मंडावी उम्र 24 वर्ष निवासी भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कराठी की मलेरिया से मौत हो गई। मृतक जवान उत्तम मंडावी कोड़ेकुर्से में कांकेर-नारायणपुर सीमा इलाके में पदस्थ था। जहां उसकी तबियत खराब हाेने से उपचार के लिए जवान मंडावी काे कांकेर जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में 19 जुलाई को भर्ती किया गया। इलाज के दौरान जवान मलेरिया और पीलिया संक्रमित मिला, जवान की स्थिति नाजुक थी। उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया। गंभीर स्थिति के देखते हुए मेकाहारा से बालाजी अस्पताल रायपुर रिफर किया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई।

 

 

कांकेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि आरक्षक उत्तम मंडावी के कई अंग काम नहीं कर रहे थे। जिसे रायपुर रिफर किया गया था। जवान पीलिया से भी संक्रमित था। पीलिया कब से था, यह जानकारी परिजनों से जुटाई जा रही है।

MadhyaBharat 26 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.