Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार
E-buses pick up speed on Bhopal

 

भोपाल में ई-बस सेवा का विस्तार किया गया है। राजधानी के ई-बस बेड़े में 10 नई बसें शामिल होने के बाद अब कुल 30 बसें संचालित हो रही हैं। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को प्रमुख रूटों पर अब करीब 10 से 15 मिनट के अंतराल में बसें मिलने की सुविधा होगी। वहीं, सेवा का समय भी बढ़ाकर सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया गया है। शुरुआत में शहर में 20 ई-बसों के साथ संचालन शुरू हुआ था।

 

नई बसों को मुख्य रूप से कोलार, बैरागढ़ और अशोका गार्डन को जोड़ने वाले बी-35, बी-36 और बी-37 रूट पर चलाया जा रहा है। तीनों रूट एमपी नगर बोर्ड ऑफिस से होकर गुजरते हैं, जिससे यह इलाका प्रमुख जंक्शन के रूप में जुड़ रहा है। ई-बसों से न्यू मार्केट, बावड़ियाकला, सलैया, रोहित नगर, सुभाषनगर, पीरगेट, हमीदिया अस्पताल, नादरा बस स्टैंड, बिट्टन मार्केट और आईएसबीटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों तक भी कनेक्टिविटी मिल रही है। यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपये और अधिकतम किराया 40 रुपये निर्धारित किया गया है।

 

बीसीएलएल के अनुसार, वर्तमान में रोजाना करीब 10 से 15 हजार यात्री ई-बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर में आगे कुल 100 ई-बसों के संचालन की योजना है। बसों में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट और व्हीलचेयर के लिए निर्धारित स्थान की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। नई बसों के शामिल होने से खासतौर पर व्यस्त समय में यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा और सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। ई-बसों के बढ़ते नेटवर्क से भोपाल में सस्ती, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ आने वाले समय में शहर के अलग-अलग इलाकों की कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।

MadhyaBharat 25 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.