Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट
Heavy rainfall in many parts of the country; alert issued for 15 states.

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। एम्स फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, ITO और आरके पुरम समेत कई जगहों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली-गुरुग्राम NH-48 पर भी लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। गुरुग्राम में कई इलाकों में जलभराव के चलते सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को मौसम और ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

 

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भी बारिश का असर साफ नजर आ रहा है। यूपी के वाराणसी, अयोध्या, जौनपुर और गाजीपुर समेत कई शहरों में बारिश का दौर जारी है, जिससे सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। वाराणसी में लंबे समय से रुक-रुककर बारिश होने के कारण कई जगहों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। राजस्थान के जयपुर, कोटा और भरतपुर समेत कई जिलों में भी तेज बारिश दर्ज की गई है। वहीं बिहार में गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसके चलते नदी किनारे और निचले इलाकों में प्रशासन की निगरानी बढ़ाई गई है।

 

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी के टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ के कोरबा में नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पंजाब और चंडीगढ़ में भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एमपी, यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल समेत करीब 15 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में बारिश का असर बना रह सकता है, ऐसे में स्थानीय प्रशासन और लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

MadhyaBharat 25 August 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.