Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख
bhopal, BJP leaders, Prabhat Jha

भोपाल । भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। 67 साल के प्रभात झा काफी लंबे समय से बीमार थे। प्रभात झा के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वी.डी. शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गहरा दुख जताया है।

 

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि "भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।"

 

वी.डी. शर्मा ने शोक जताते हुए लिखा कि "भाजपा वरिष्ठ नेता, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

 

 

 

हितानंद शर्मा ने कहा कि "भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय प्रभात जी झा भाईसाहब के निधन के समाचार से मन अत्यंत दुःखी हैं। श्रद्धेय प्रभात जी का सम्पूर्ण जीवन संगठन के कार्यो एवं समाज सेवा हेतु समर्पित रहा, उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति हैं। परम् पिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति:!"

MadhyaBharat 26 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.