Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह
ujjain, Mahamandaleshwar

उज्जैन । पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने यहां श्रीमद्भागवत कथा के दौरान हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हमारी माताएं फिगर मेंटेन करने में लगी हैं। भारत को हिंदुस्तान बनाना है, तो कम से कम चार-चार संतान होना चाहिए।

 

 

 

उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबाधाम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है, जिसका धार्मिक चैनलों पर इसका प्रसारण हो रहा है। कथा के पांचवें दिन गुरुवार को महामंडलेश्वर ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आधा उत्तरप्रदेश चला गया है। उत्तरप्रदेश के 17 जिले हिंदू धर्म के नहीं रहे। आधा बंगाल जूझ रहा है। असम में पांच लाख लोगों के पास कोई पासपोर्ट-वीजा नहीं है, वहां 8-8 बच्चे हो रहे हैं और हमारी माताएं फिगर मेंटेन करने में लगी हैं। अगर दो बच्चों का टारगेट है और तीन कर रहे हो, तो हमें दे दो, हम बड़ा कर देंगे। उन्होंने कहा कि आज से 25 साल पहले दो करोड़ थे, फिर हुए नौ करोड़, अब हो गए हैं 38 करोड़...। हिंदुस्तान, इंडोनेशिया न हो जाए। इंडोनेशिया में रामलीला टिकट से देखी जाती है। इंडोनेशिया में कई जगह ऐसी हैं, जहां भगवान का नाम ले लिया जाए, तो काटकर फेंक दिया जाता है।

 

 

 

महामंडलेश्वर ने कहा कि सनातन संस्कृति को अगर बचाना है, तो माताओं को क्षत्राणी बनना होगा। हिंदू धर्म को बचाना है। आज हम अल्पसंख्यक उनको कहते हैं। वो दिन दूर नहीं, कश्मीर की तरह कल हम अल्पसंख्यक हो जाएंगे। इसे हिंदुस्तान ही रहने देना है, तो सबको विचार करना चाहिए।

 

 

 

बतादें कि हिन्दुओं के चार बच्चे पैदा करने की सलाह पहली बार नहीं दी गई है। इससे पहले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी इसी तरह का बयान दिया था। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भी हिन्दुओं को पांच-पांच बच्चे पैदा करने की सलाह दे चुके हैं

MadhyaBharat 26 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.