Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
करप्शन कमीशन क्राइम की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके कमल खिलायेंः केशव प्रसाद मौर्य
raipur, Corruption ,Commission ,Keshav Prasad Maurya.

राजपुर/रायपुर। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिला में राजपुर नगर में परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित एक जनसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ट्रिपल 'सी' कमीशन, करप्शन, क्राइम वाला रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है।

 

श्री मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार व्याप्त है। देश में चारा घोटाला तो सुना था, पर छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला, भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोयला घोटाला हुआ है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर अमवार डैम में विस्थापितों के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 61 करोड़ रुपये में आधे से ज्यादा राशि डकारने का आरोप लगाया है। राजपुर में परिवर्तन यात्रा के दौरान आज सोमवार विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बोध के पैसों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने वालों को बख्शेगी नहीं और उन पर लखनऊ में मुकदमा चलाया जाएगा।

 

श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भूपेश बघेल की सरकार को बलरामपुर जिले में मुआवजे और क्षेत्र के विकास के लिए 70 करोड़ रुपये दिए हैं। नौ करोड़ रुपये मुआवजे के लिए और 61 करोड़ रुपये क्षेत्र के विकास के लिए, स्कूल बनाने, सड़क बनाने, अस्पताल बनाने के लिए दिए थे पता चला है कि उसमें भी आधा पैसा खा गए। हमने जो पैसा भेजा है जिस काम के लिए भेजा है, अगर वह पैसा उस मद में खर्च नहीं किया गया होगा तो उसका मुकदमा लखनऊ में होगा और बेईमानी करने वालों को गिरफ्तार करके ले जाएंगे।

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जब उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म हो सकती है तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हो सकती। उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ कार्रवाई हो सकती तो छत्तीसगढ़ में भी होनी चाहिए।

 

उन्होंने छत्तीसगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था, न खाऊंगा न खाने दूंगा। अगर किसी ने मेरे गरीब का पैसा खाने की कोशिश की तो उसका भी पता करके निकाल कर गरीब कल्याण में समर्पण कर दूंगा। यहां भ्रष्टाचारियों के यहां छापे पड़े तो कांग्रेसी बिलबिला रहे हैं। यदि कोयले की खदान से एक-एक दिन में 40-40 करोड़ कमीशन लेंगे। गरीबों का शोषण करेंगे तो छापे पड़ने ही चाहिए।

 

गोबर खरीदी में बड़े घपले का आरोप लगते हुए श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेसियों की कमेटी बनाकर उन्हीं के खाते में पैसा डालने का काम किया गया। कांग्रेसियों की कमेटी बनाकर कांग्रेसियों के खाते में ही गोबर का पैसा जा रहा है। कांग्रेस के इसी चरित्र के कारण हमारा देश पीछे रहा लेकिन जब आपने मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बना दिया तो आज भारत सबसे आगे है। सारी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के पीछे खड़ी है। अभी जी-20 में दुनिया भारत के पीछे खड़ी थी। यह ताकत किसकी है? यह अकेले मोदी जी का सम्मान नहीं है। यह देश के एक-एक गरीब का सम्मान है, किसान का सम्मान है, एक-एक आदिवासी भाई बहन का सम्मान है, एक-एक नौजवान का सम्मान है, महिला शक्ति का सम्मान है।

 

श्री मौर्य ने कांग्रेस की कमीशन संस्कृति कि तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सीधे किसान को न भेजी जाए तो ये लोग उसमें भी कमीशन खा लेंगे। कांग्रेस का चरित्र ही कमीशन वाला रहा है। कांग्रेस का चरित्र करप्शन वाला रहा है। कांग्रेस का चरित्र क्राइम वाला रहा है। ये ट्रिपल सी वाले हैं इनको उखाड़ फेंक देना चाहिए।

 

भाजपा की परिवर्तन यात्रा में सोमवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, परिवर्तन यात्रा प्रभारी मोती लाल साहू, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल हुए और सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर व रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर में आमसभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी समेत सरगुजा संभाग के आधा दर्जन नेता मौजूद रहे।मंच पर सांसद राम विचार नेताम और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी मौजूद रहे। परिवर्तन यात्रा के दौरान ढोल नगाड़े वाले भी भाजपा के रंग में रंगे दिखाई दिए।

MadhyaBharat 19 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.