Since: 23-09-2009
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के बंगले पर उनके एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की खबर जैसे ही फैली राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई। पुलिस तत्काल उनके शासकीय आवास में पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
श्यामला हिल्स थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रमेश रजक (58 वर्ष) है और वह मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था। पुलिस ने बताया कि मृतक ने संभवतः नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हमीदिया रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |