Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
निर्वाचन आयोग ने डीए में बढ़ोतरी को दी मंजूरी
raipur, Election Commission ,increase in DA

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रभावी आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। चुनाव आयोग ने आज बुधवार को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की अनुमति दे दी है।

भारत निर्वाचन आयोग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब इसके लिए सरकार के आदेश जारी करने के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ डीए मिलेगा। फिलहाल छत्तीसगढ़ में 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है, जबकि, केंद्र सरकार में 46 प्रतिशत मिलता है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी फेडरेशन ने चार प्रतिशत डीए के लिए चुनाव आयोग को एक अनुमति पत्र लिखा था। फेडरेशन ने आयोग से कहा था कि दीपावली पर्व एवं विधान सभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों और पेंशनरों को केंद्र की तरह ही प्रतिशत महंगाई भत्ता देने अनुमति प्रदान की जाए।

MadhyaBharat 22 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.