Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड
raipur, Chhattisgarh ,cold

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में और भी कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। इसके साथ ही घना कोहरा भी छत्तीसगढ़ में अपना कहर बरपा सकता है।छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

 

 

मौसम विभाग ने दिवाली के बाद से ठंड शुरू होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन बदलते सिस्टम की वजह से ऐसा नहीं हुआ। नवंबर भी लगभग बीतने वाला है। लेकिन अब भी देर शाम और तड़के सुबह ही ठंड पड़ रही है।प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री तिल्दा तथा सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। पेण्ड्रा में 30, सोनहत में10 मिमी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।बुधवार सुबह सरगुजा के कई इलाके कोहरे के चादर में लिपटे नजर आए।

 

मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि आने वाली दिनों में 24 नवंबर से तापमान में गिरावट आएगी, इसके बाद से बर्फानी ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा। ठंड के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टाल सज गए है। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।

MadhyaBharat 22 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.