Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
बूथ स्तर तक संविधान रक्षक बनायेगी कांग्रेस, हर हाथ को काम मिलेगा: जीतू पटवारी
bhopal, Congress ,Jitu Patwari

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लालोटिया और फूलसिंह बरैया की विशेष उपस्थिति में और प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम सभी को मैं नहीं हम की भावना से मिलकर काम करना है। हर हाथ को काम मिले, योग्य व्यक्ति को सम्मान मिले, इस भावना को सरोकार करना ही पार्टी की रीति-नीति है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया जा रहा है। हमें वोट की ताकत को समझना है। बाबा साहेब ने और कांग्रेस ने ही देश में वोट की ताकत का अधिकार हम सभी को दिया है और वोट की ताकत को एक करने का अधिकार बाबा साहेब ने दिया। जो वोट की ताकत को गलत तरीके से इस्तेमाल करता है वह संविधान को खतरे में डालने का काम करता है।

जीतू पटवारी ने कहा कि हम सभी जागरूक हैं। हमें वोट की ताकत और उसके अधिकार को पूरी चेतना के साथ घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है। सामाजिक और आर्थिक क्रांति तभी आ सकती है जब हम वोट की ताकत को समझेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हम संगठन की मजबूती, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए बूथ स्तर पर संविधान रक्षक बनायेंगे, उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इतना ही नहीं अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मप्र में आने पर हम ‘संविधान बचाओ’ बड़ा कार्यक्रम करेंगे, जिसमें प्रदेश भर के विशेषकर अनुसूचित जाति के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।

जीतू पटवारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी को अभी से एकजुट होकर कार्य करना है। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे फंडिंग अभियान में आप सभी सहयोग कर देश की बेहतरी के लिए अपनी सहभागिता करें।

MadhyaBharat 27 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.