Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
मोदी के मन में एमपी, इसलिए प्रदेश में बह रही विकास की बयार: विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, MP is in Modi

भोपाल। ’मोदी के मन में एमपी’ सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह एक यथार्थ है। इसी कारण मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्नेह और आशीर्वाद विकास परियोजनाओं के रूप में लगातार मिल रहा है। बीते 9 सालों में प्रदेश की अधोसंरचना में हुआ कल्पनातीत विकास इसी का प्रमाण है। प्रदेश जिस तेजी के साथ विकास के पायदान चढ़ रहा है, उससे यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश को देश के विकसित राज्यों में शामिल करने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर एवं भोपाल में सड़क परियोजनाओं के शुभारंभ तथा लोकार्पण एवं मध्यप्रदेश-राजस्थान व केंद्र सरकार के बीच पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के संबंध में हुए त्रिपक्षीय समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

शर्मा ने इन विकास परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार जताया।

 

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को जबलपुर के वेटेरेनरी ग्राउंड में 2 हजार 367 करोड़ रुपए की 226 किमी की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है, उनसे महाकौशल और बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश में कृषि तथा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और विभिन्न तीर्थस्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। वीडी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर 43 करोड़ की लागत वाले उच्च स्तरीय पुल, चांदिया घाट से कटनी बायपास तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बमीठा से खजुराहो मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही उन्होंने गुलगंज बायपास के बरना नदी तक,दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ)सड़क उन्नयन कार्य, शहडोल से सागर टोला तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, ललितपुर-सागर-लखनादौन खंड में कुल 23 पुलों और सर्विस रोड का निर्माण, सुकतरा,कुरई एवं खवासा में कुल 3 फुटओवर बिज्र का निर्माण, घुनई एवं बंजारी घाटी पर 2 ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य का शिलान्यास किया है। इन परियोजनाओं से महाकोशल क्षेत्र में गेहूं और धान की कृषि तथा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। विभिन्न अंचलों में स्थित प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। कटनी के कोयला उद्योग को लाभ होगा तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो,ओरछा, राष्ट्रीय पेंच टाइगर कॉरिडोर तक आसान कनेक्टिविटी होगी।

 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने राजधानी के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में 8038 करोड़ रुपये लागत वाली 498 किलोमीटर लंबी 15 नेशनल हाइवे परियोजनाओं के शिलान्यास पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राजधानी भोपाल, आसपास के क्षेत्रों में तो परिवहन सुविधाओं का विकास होगा ही, महाराष्ट्र, उत्तप्रदेश, राजस्थान और गुजरात से मध्यप्रदेश के सड़क संपर्क में भी सुधार होगा।

 

शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना बीते 20 वर्षों से लंबित थी। लेकिन रविवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान और केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के बीच जो त्रिपक्षीय समझौता हुआ है, उससे एक बार फिर यह साबित हो गया है कि मोदी की गारंटी हर गारंटी के पूरे होने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश के चंबल और मालवा के 13 जिलों की करीब 1.5 करोड़ जनता को सुगमता से पानी मिलेगा और प्रदेश की करीब तीन लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई हो सकेगी। इसके साथ ही चंबल और मालवा अंचलों के धार्मिक और पर्यटन केंद्र भी विकसित होंगे।

 

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने परिवहन सुविधाओं के विकास और विस्तार के काम करते हुए यह दिखा दिया है कि किसी भी देश के विकास में सड़कों की क्या भूमिका होती है। शर्मा ने कहा कि गडकरी के मार्गदर्शन में पूरी की गई विकास परियोजनाएं सारी दुनिया में इस बात का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं कि किसी काम को पूरी गति और शक्ति के साथ क्वालिटी से समझौता किए बिना किस तरह पूरा किया जा सकता है।

MadhyaBharat 30 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.