Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, Lok Sabha elections , Vishnudutt Sharma

भोपाल। लोकसभा चुनावों को लेकर आज हमारे क्लस्टर के संयोजक, प्रभारी, सभी लोकसभाओं के संयोजक, प्रभारी और विस्तारकों की बैठकें हुईं। जिस तरह से हमने विधानसभा चुनाव प्रत्येक बूथ पर लड़ा था, उसी तरह हम लोकसभा चुनाव भी प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे। आज की बैठकों में इसी को लेकर विचार-विमर्श हुआ तथा वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

 

68 से 70 प्रतिशत वोट हासिल करना हमारा लक्ष्य

शर्मा ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने 58 फीसदी वोट हासिल किए थे। इस बार हमने हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने यानी 68 से 70 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं, इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों तथा अपने संगठन तंत्र के बलबूते पर यह लक्ष्य हासिल करेंगे और सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

 

 

मध्यप्रदेश में फिर इतिहास बनाएंगे

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज की बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष जी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विशेष तौर पर उपस्थित रहे। साथ ही लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भी उपस्थित रहे। उन्होंने आज ही कार्यभार संभाला है। उन्हें मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और हम सब मिलकर एक बार फिर मध्यप्रदेश में इतिहास बनाएंगे।

MadhyaBharat 3 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.