Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
सुशासन प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
bhopal, Chief Minister , good governance training class

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां मंत्री परिषद के सदस्यों के लिए सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में सुशासन प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत जारी लीडरशिप समिट दूसरे दिन रविवार के प्रथम सत्र में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का औषधि पौधा भेंट कर स्वागत किया।

 

 

समिट के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने प्रशासनिक समन्वय और विधानसभा कार्य प्रणाली पर अपने विचार रखें। प्रथम सत्र में बजट, मंत्रालयीन कार्यप्रणाली, कार्य आवंटन नियम, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना पर चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रशासनिक संरचना, मीडिया प्रबंधन और समन्वय व सुशासन में प्रौद्योगिकी के महत्व पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

 

 

दोपहर के सत्र में अन्य राज्य सरकारों की सफल योजनाएं तथा इंदौर के स्वच्छ एवं विकसित शहर के रूप में उभरने की यात्रा पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लीडरशिप समिट के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

 

 

सत्र में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा राजेंद्र शुक्ला, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य मंत्री उपस्थित हैं।

 

MadhyaBharat 4 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.