Since: 23-09-2009

  Latest News :
चुनाव आयोग से मिलने के बाद बोले केजरीवाल- अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा.   प्रधानमंत्री ने सोनमर्ग जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया.   \'मेक इन इंडिया\' को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला.   महाकुंभ का भव्य शुभारंभ संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का सैलाब.   अश्विनी वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग पर किया पलटवार.   महाराष्ट्र में रामराज्य लाना जनता की अपेक्षा और पार्टी की जिम्मेदारी है : नितिन गडकरी.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन .   प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग की तैयारियों की करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा.   प्रवीण कक्कड़ को मिलेगा शिवना कृति सम्मान .   गोपाल मंदिर में शादी के आयोजन को लेकर बड़ी कार्रवाई.   मंत्री के बयान के विरोध में तहसीलदार और नायाब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर .   सिंहस्थ-2028 में क्षिप्रा नदी के जल से ही होगा स्नान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई गिरफ्तार आरोपितों को आज न्यायालय में पेश करेगी.   छत्तीसगढ़ के हसदेव नदी के किनारे मिला 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म.   डिवाइडर से टकराई बुलेट एक की मौत.   आईईडी ब्लाॅस्ट में घायल जवानाें से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा.   लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय.   युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या.  
जीतू की प्रवक्ताओं को नसीहत पूरे मनोबल के साथ मीडिया में अपना पक्ष रखें
bhopal, Jitu

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों, प्रवक्तागणों और संभागीय प्रवक्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, संगठनात्मक गतिविधियों के साथ- साथ मीडिया में पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रखने संबंधी विभिन्न मुद्दों बैठक कर चर्चा की।

 

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से विभिन्न हथकंडों को अपनाकर सरकार बना ली, उससे जहां एक ओर पार्टी के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हैं, वहीं दूसरी और प्रदेश की जनता भी इस बात को जरा भी समझ नहीं पा रही है कि विधानसभा चुनाव के जो परिणाम आये हैं वह भाजपा के इतने पक्ष में आयेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का मनोबल मजबूत करने की जबावदारी हम सभी की है। खासकर मीडिया के माध्यम से बाते जनता तक जाती है वह एक ठोस आधार स्तंभ होता है। हमें विपक्ष की भूमिका अनुशासनात्मक तरीके से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ताकत के साथ निभाना है।

 

 

जीतू पटवारी ने मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के साथियों से कहा कि हमें अपना मनोबल बनाये रखना है, मीडिया में अपनी बात पूरी मुखरता के साथ करना है, भाजपा हमें समाप्त करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जो न तो कभी डरी है न डरेगी। भाजपा कितने ही प्रपोगंडा रच ले, जनता के सामने उसकी हकीकत एक दिन सामने आ ही जायेगी। हमारे प्रवक्ता साथी पूरी दृढ़ता के साथ के साथ भाजपा के जनविरोधी मुद्दों को उठाये। भाजपा ने जो घोषणा पत्र जनता और प्रदेश के विकास को लेकर जारी किया है, हर मुद्दों को मीडिया के माध्यम से पूरी मुस्तैदी से उठायें।

 

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2 मार्च को माननीय राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मप्र में प्रवेश कर रही है, हम सभी को यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें। लोकसभा चुनाव के लिए मीडिया के समक्ष अपनी बात रखने के लिए मुद्दों पर चर्चा साथ ही संगठन की गतिविधियों पर भी मुखरता से अपना पक्ष रखें। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने पूरी टीम पर विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम पूरे जोश के साथ काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले सहित मीडिया विभाग के पदाधिकारीगण, प्रवक्ता और संभागीय प्रवक्तागण उपस्थित थे।

MadhyaBharat 25 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.