Since: 23-09-2009

  Latest News :
पहली बार बीटीसी सदन में शुरू हुआ असम विस का बजट सत्र.   सोनीपत की अदालत में पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल.   किसान हित को सदैव सर्वोपरि रखें अधिकारीः शिवराज सिंह.   दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के तेज झटके.   नए मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक.   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा.   नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति एवं परीक्षाओं में देरी को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन.   भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी \'प्रवासी मध्य प्रदेश समिट\'.   शहडोल में अवैध कोयला खदान धंसी दंपति की दबने से मौत.   वन्य जीव पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा है मध्य प्रदेश : मोहन यादव.   मुख्यमंत्री ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ.   प्रयागराज जा रही बोलेरो खाई में गिरी 4 की मौत .   बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने 12 कांग्रेसियाें काे छह वर्ष के लिए किया निष्कासित.   कांकेर बाईपास मार्ग पर स्थित पहाड़ी के जंगल में लगी भीषण आग.   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 24 से.   निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है पार्टी के भीतर बात रखूंगा : भूपेश.   दुर्ग जिला में धर्मांतरण की शिकायत पर पादरी सहित चार लाेग हिरासत में.   छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म.  
लोकसभा चुनाव में मतदाता लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे: केंद्रीय गृह मंत्री शाह
bhopal,Voters ,Lok Sabha elections

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2024 लोकतंत्र का महापर्व है। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में मतदाता लोकतंत्र का भविष्य तय करेंगे। चुनाव को हमने लोकतंत्र का उत्सव और जनसम्पर्क का जरिया माना है। आप सभी प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी भारत के नागरिक के नाते वोट देने के साथ-साथ जनमत बनाने की भी है। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के पैसों से जनमत प्रभावित नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनादेश को इन चारों से प्रभावित होने से बचाया गया है। परिवार के हितों की जो बात करते हैं, वह भारत के गरीबों की चिंता नहीं कर सकते हैं।

 

केंद्रीय गृह शाह रविवार शाम को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में अमृत काल में राष्ट्रोदय में प्रबुद्धजन की भूमिका एवं विचार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री द्वय राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

 

गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर 10 साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, लेकिन इसके पहले की विपक्षी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 10 साल में 11वें नम्बर से विश्व में पांचवें नम्बर पर आ गया है। आगे चलकर तीसरे स्थान तक आ जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए नई नीतियां बनाई और उन्हें जमीन पर उतारने का कार्य किया है।

 

उन्होंने कहा कि पूरी समझबूझ के साथ जनादेश बनाएं। हमारी नीतियों में मानवीय संवेदना, महान भारत के विकास का संकल्प है। मोदी जी ने वर्ष 2014 से विकास को ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। हम गौरव महसूस कर रहे हैं।

 

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 से 2024 तक साहसी फैसले लिए हैं। जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया, आज हमारा कश्मीर भारत माता का मुकुट मणि बनकर खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी देशों से आए हिन्दू नागरिकों को भारत की नागरिकता देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में माताओं- बहनों की स्थिति सुधरी है। बैंकिंग के क्षेत्र में नए आयाम गढ़े हैं। नक्सलवाद, आतंकवाद, उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। गरीबों के लिए 11 करोड़ से जयादा शौचालय बनवाए गए हैं। हर परिवार के घर में बैंक एकाउंट, स्वास्थ्य की सुविधाएं और शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का कार्य किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की आपदा में कुशल नेतृत्व किया। सरकार के साथ 130 करोड़ जनता कोरोना से लड़ी। भारत ने वैक्सीन बनाकर कोरोना को समाप्त किया। विश्व के कई देशों को यह टीका पहुंचाया। वर्ष 2027 तक भारत की पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने सहित कई लक्ष्य रखे हैं। 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने का लक्ष्य है। सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने का कार्य चल रहा है। प्रभु श्रीराम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजे हैं। राजपथ को कर्तव्य पथ में बदला है। उज्जैन में महाकाल लोक बनाया है। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाकर भारत में अद्भुत कार्य चल रहा है। पूरे विश्व के कल्याण का रास्ता भारत ही दिखा रहा है। लोकतंत्र को मजबूत किया है। परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देश के लिए जीवन समर्पित है। उनके जीवन में कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थान बनाए रखेंगे।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गृह मंत्री शाह राजा भोज की नगरी में पधारे हैं। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूँ। राजा भोज पुरूषार्थ और पराक्रम से परिपूर्ण थे। उन्होंने अपना विशाल पराक्रम दिखाया और विरोधियों को पराजित किया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस के साथ देश का आर्थिक विकास भी हो रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों का हृदय से स्वागत किया।

MadhyaBharat 25 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.