Since: 23-09-2009

  Latest News :
चुनाव आयोग से मिलने के बाद बोले केजरीवाल- अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा.   प्रधानमंत्री ने सोनमर्ग जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया.   \'मेक इन इंडिया\' को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला.   महाकुंभ का भव्य शुभारंभ संगम की रेती पर उमड़ा आस्था का सैलाब.   अश्विनी वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग पर किया पलटवार.   महाराष्ट्र में रामराज्य लाना जनता की अपेक्षा और पार्टी की जिम्मेदारी है : नितिन गडकरी.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन .   प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग की तैयारियों की करें समीक्षा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा.   प्रवीण कक्कड़ को मिलेगा शिवना कृति सम्मान .   गोपाल मंदिर में शादी के आयोजन को लेकर बड़ी कार्रवाई.   मंत्री के बयान के विरोध में तहसीलदार और नायाब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर .   सिंहस्थ-2028 में क्षिप्रा नदी के जल से ही होगा स्नान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई गिरफ्तार आरोपितों को आज न्यायालय में पेश करेगी.   छत्तीसगढ़ के हसदेव नदी के किनारे मिला 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म.   डिवाइडर से टकराई बुलेट एक की मौत.   आईईडी ब्लाॅस्ट में घायल जवानाें से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा.   लोहड़ी पर्व सामाजिक एकता और पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय.   युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या.  
मुख्यमंत्री ने बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
raipur, Chief Minister, Pulse Polio Campaign

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव,डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया। मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।

MadhyaBharat 3 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.