Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सीखें जीने की राह: मुख्यमंत्री डॉ यादव
bhopal, Learn the way ,Chief Minister Dr. Yadav

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन से हम सभी को जीवन जीने की राह सीखनी चाहिए। जन्म के पूर्व माता-पिता का जेल में होना, भाई-बहनों की हत्या होना, जन्म के बाद ही उफनती जमुना नदी पार करना, माँ के आंचल से दूर हो जाना जैसी विषम परिस्थितियों में भी भगवान श्री कृष्ण ने विश्व के सामने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का उदाहरण रखा है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव रविवार को लखनऊ के गुदौरा मैदान में यादव महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने मर्यादा के अंदर जीवन जीना सिखाया है। हम सभी को उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों का अपने जीवन में पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में आई हर मुसीबत और परीक्षा का निडर होकर सामना किया और सफल हुए। भगवान ने अपने जीवन काल में लगातार संघर्ष करते हुए समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। श्रीकृष्ण ने श्रीमद् भागवत गीता के माध्यम से पूरे विश्व में धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यादव समाज के सभी बंधुओं और उत्तर प्रदेश के आमजनों को मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थित भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण से संबंधित सभी स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन, रुक्मिणी हरण स्थल अमझेरा, भगवान श्रीकृष्ण की रजोभूमि बदनावर और भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा का मैत्री स्थल स्वर्णगिरी पर्वत के साथ भगवान श्रीराम की पवित्र नगरी चित्रकूट को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शाल और श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। यादव समाज की ओर से प्रतिनिधियों ने बड़ी पुष्प माला पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यादव महाकुंभ में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सामाजिक बंधुओ का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राजेश्वरानंद महाराज, यादव महासभा के उपाध्यक्ष और प्रदेश के समाज के अध्यक्ष जगदीश यादव, महेंद्र सिंह यादव, श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार प्रशांत राव और मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के प्रतिनिधि, सदस्य और आमजन उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 3 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.