Since: 23-09-2009

  Latest News :
कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन.   शासन, पारदर्शिता और नवाचार में नए मानक स्थापित कर रहा भारत : प्रधानमंत्री.   नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है : अमित शाह.   राहुल गांधी ने तेलंगाना और हिप्र के मुख्यमंत्रियों से भी ‘रोहित वेमुला एक्ट’ लागू करने का आग्रह किया.   स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर ठीक रखा जा सकता है लिवर: जेपी नड्डा.   बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर.   घर में खेलते समय विस्फोट से चार बच्चे झुलसे.   जल संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है एकजुट होकर अभियान को बनायें सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उज्जैन के चार युवकों की मौत.   धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया बड़ा बयान.   नर्मदा नदी में डूबने से 12वीं की छात्रा की मौत.   इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.   बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान का बलिदान.   गर्मी में मटके की मांग बढ़ी.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार.   लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने मंत्री से लगाई गुजर.   यात्री बस खड़े ट्रक से टकराई चालक सह‍ित कई यात्री घायल.   सड़क किनारे अधेड़ व्यक्ति का मिला शव.  
मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
bhopal, Chance of rain , Madhya Pradesh

भोपाल। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले चार दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज (बुधवार को) भी जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम संभाग के 15 जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, वहीं ओले गिरने की भी आशंका है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

 

जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में बीते शनिवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। मंगलवार को भी दोपहर बाद सिंगरौली, मुलताई, छिंदवाड़ा और डिंडौरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही कई जगह बेर के आकार के ओले भी गिरे। जबलपुर, सिवनी और मंडला में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उमरिया जिले में भी तेज हवा और बारिश के साथ ओले भी पड़े। इससे टमाटर और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, बुधवार को सुबह से मौसम साफ है, लेकिन मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

 

 

भोपाल के मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में प्रति चक्रवात मौजूद है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि इस मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से हवाओं के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश में लगातार नमी आ रही है। इस वजह से वहां पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

 

उन्होंने बताया कि बुधवार को नर्मदापुरम, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, मैहर, पांढुर्णा, सीधी, कटनी, नरसिंहपुर और बैतूल जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, जबलपुर और सिवनी जिले में लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ वर्षा एवं ओला वृष्टि के आसार हैं। अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

MadhyaBharat 20 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.