Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर बहनों को अधिकार दिया: सीएम यादव
bhopal, Prime Minister Modi , CM Yadav

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मंगलवार को सागर और गुना दौरे पर है। यहां वे लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। साथ ही भाइदूज पर बहनों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बयान जारी कर कहा है कि चुनाव का समय चल रहा है, ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी ताकत लगाने में जुटे हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं उस पार्टी का कार्य करता हूं और सरकार का मुखिया भी हूं जिसने पहली बार हमारे देश में आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति तक पहुंचाया है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना, देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। जो सोच भाजपा की है हम उसकी तरफ ले जाना चाहेंगे।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आज भाईदूज का पर्व है, इस पर्व में भाजपा ने बहनों को लोकसभा प्रत्याशी का टिकट दिया है। आज हम भाईदूज का पर्व मनाने जा रहा हूं, हमारे भाई बहन का रिश्ता इस भारतवर्ष के लिए सदैव पूजनीय रहा है। मैं अपनी ओर से प्रदेशवासियों को भाई-बहन के पर्व भाई दूज की बधाई देना देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर लोकसभा और विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है ताकि बहनों को मौका मिले। ये और कोई नहीं कर सकता है, आजादी के बाद कांग्रेस ने लम्बे समय तक शासनकाल चलाया, इनकी नेता प्रधानमंत्री भी रही, लेकिन इस निर्णय से वो भी दूर रही। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ये निर्णय किया है इसका हम सभी स्वागत करेंगे। इसमें जनता की सहभागिता है। बहनों को इतना बड़ा अधिकार देना भाजपा का बहनों के प्रति समर्पण दिखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा के सभी प्रकार के क्षेत्र में बहनों को मौका दिया है, अब सभी क्षेत्र में बहने आगे बढ़ रही हैं। हमारी सरकार ने भी लगातार बहनों को आगे बढ़ने का काम किया है।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आगे कहा कि सागर में रानी अवंतिका बाई विश्वविद्यालय दिया, वीरांगन रानी दुर्गावती के नाम से जबलपुर में कैबिनेट की है। उनके नाम को लेकर पांच-पांच लाख रुपए के दो पुरस्कार रिसर्च करने वाले लोगों को दिए जाएंगे। ऐसे अच्छे कामों को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्णय करती है।

MadhyaBharat 26 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.