Since: 23-09-2009
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दलबदल का दौर तेज हो गया है। बड़ी संख्या में रोजाना कांग्रेस के पूर्व सांसद और विधायक समेत बड़े नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व सांसद डा राम लखन सिंह के साथ पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, अजय यादव के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। हालांकि कांग्रेस के पूर्व विधायक निलेश अवस्थी के भाजपा में शामिल होने पर रार देखने को मिल रही है। भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने नीलेश अवस्थी का एक आडियो रिकॉर्डिंग वायरल किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि नीलेश अवस्थी ने ऑडियो में कांग्रेस और भाजपा नेताओं को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की है। रिकार्डिंग वायरल होने के बाद बवाल मच गया है।
भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ऑडियो रिकार्डिंग साझा करते हुए लिखा कि पाटन के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी का भाजपा में स्वागत हैं। भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी है। आप सबका यह जानना भी जरूरी हैं कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए भाई नीलेश अवस्थी के कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं।
उन्होंने कहा कहा कि एक ऑडियो भेज रहा हूं। 06 मिनिट के इस आडियो में नीलेशजी कांग्रेस के कमलनाथजी से लेकर अन्य नेताओं को सुशोभित कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वे कांग्रेस क्यों छोड़ रहे है। 3.30 मिनिट के बाद वे बता रहे हैं कि उनके भाजपा में आने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं की। मां के साथ क्या हो जायेगा और भाजपा के कार्यकर्ता किसके...साथ लग जायेंगे।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |