Since: 23-09-2009

  Latest News :
पहली बार बीटीसी सदन में शुरू हुआ असम विस का बजट सत्र.   सोनीपत की अदालत में पेश नहीं हुए अरविंद केजरीवाल.   किसान हित को सदैव सर्वोपरि रखें अधिकारीः शिवराज सिंह.   दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के तेज झटके.   नए मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक.   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा.   नर्सिंग छात्रों की छात्रवृत्ति एवं परीक्षाओं में देरी को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन.   भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी \'प्रवासी मध्य प्रदेश समिट\'.   शहडोल में अवैध कोयला खदान धंसी दंपति की दबने से मौत.   वन्य जीव पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनकर उभर रहा है मध्य प्रदेश : मोहन यादव.   मुख्यमंत्री ने किया 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ.   प्रयागराज जा रही बोलेरो खाई में गिरी 4 की मौत .   बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने 12 कांग्रेसियाें काे छह वर्ष के लिए किया निष्कासित.   कांकेर बाईपास मार्ग पर स्थित पहाड़ी के जंगल में लगी भीषण आग.   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 24 से.   निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है पार्टी के भीतर बात रखूंगा : भूपेश.   दुर्ग जिला में धर्मांतरण की शिकायत पर पादरी सहित चार लाेग हिरासत में.   छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म.  
मंत्री पुत्र ने दंपत्ति को पीटा घायलों को लेकर थाने पहुंचे जीतू पटवारी
bhopal, Minister

भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में प्रदेश स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान द्वारा मीडिया कर्मी सहित एक रेस्टोरेंट संचालक दंपत्ति के साथ शनिवार की रात की गई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित दंपत्ति से मिलने गुलमोहर कालोनी स्थित उनके रेस्टोरेंट पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इसके बाद वह दंपत्ति को लेकर शाहपुरा थाने भी पहुंचे। जीतू पटवारी ने एसीपी मयंक खंडेलवाल से कहा कि रेस्तरां संचालक के सिर में सात टांके आए हैं। 307 का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ। पत्रकार की एफआइआर क्यों नहीं लिखी गई। पुलिसकर्मियों को सस्पेंड क्यों किया गया। इसके जवाब में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की हमें जानकारी नहीं है। जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

 

 

 

दरअसल, प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल ने शाहपुरा थाना इलाके की त्रिलंगा कालोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे अपने साथियों के साथ मिलकर दोपहिया वाहन सवार मीडिया कर्मी विवेक सिंह के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। मीडिया कर्मी विवेक सिंह शनिवार रात त्रिलंगा कालोनी स्थित माखनलाल विश्वविद्यालय के पुराने भवन के सामने से बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान रेड सिग्नल पर वाहन रोकने को लेकर हुई टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ। विवेक ने कार चालक से ठीक से गाड़ी चलाने की बात कही। इस पर कार सवार युवकों ने विवेक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विवेक पास के एक रेस्टोरेंट में घुस गया। युवक वहां भी पहुंच गए रेस्टोरेंट संचालक अलीसा और उसके पति सोनू मार्टिन ने विवेक को बचाने की कोशिश की, तो युवकों ने मार्टिन दंपत्ति के साथ भी मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस युवकों को थाने ले आई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मंत्री पुत्र और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया।

 

 

इस बात का पता चलते ही मंत्री पटेल शाहपुरा थाने जा पहुंचे और पुलिस पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। हाईप्रोफाइल मामला होने से पुलिस के आला अधिकारी भी थाने पहुंच गए थे। रात में करीब डेढ़ घंटे तक मंत्री थाने में जमे रहे। रात करीब 11 बजे वह बेटे अभिज्ञान को साथ लेकर थाने से चले गए। पहले इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की खबर आई। बाद में पता चला कि पुलिस कमिश्नर ने फिलहाल निलंबन को रोककर एक जांच कमेटी बना दी है, इसका जिम्मा एसीपी हबीबगंज को दिया गया है। शाम तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उसके बाद इस पर कार्रवाई होगी।

 

 

मंत्री पुत्र द्वारा बीच सड़क पर मारपीट को कांग्रेस पार्टी ने राक्षसराज करार देते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार दोपहर घायल रेस्टोरेंट संचालक और मीडियाकर्मी विवेक सिंह ने मिलने घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वे पीड़ित होटल संचालक दंपत्ति और मीडियाकर्मी को अपने साथ लेकर शाहपुरा थाने पहुंचे। जीतू पटवारी ने एसीपी मयंक खंडेलवाल से कहा कि होटल संचालक के सिर में सात टांके आए हैं। 307 का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ। मीडिया कर्मी की एफआईआर क्यों नहीं लिखी गई। पुलिसकर्मियों को सस्पेंड क्यों किया गया।

MadhyaBharat 31 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.