Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
महतारी वंदन योजना की अगली किस्त 3 अप्रैल को : मंत्री राजवाड़े
raipur, Next installment ,Mahtari Vandan Yojana

रायपुर। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक दिन पहले कहा है कि 3 अप्रैल को महतारी वंदन की अगली किस्त मिलेगी। अब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी यही बात दोहराई है। मंत्री राजवाड़े ने सोमवार को कहा कि इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आ जाएंगे। पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि बहुत से महिलाओं के खाते में अब तक पैसे नहीं गए इसे लेकर अभी कुछ दिन पहले डायरेक्टर से बात हुई थी। उन्होंने कहा है कि कुछ दिक्कतें आ रही हैं। कुछ प्रतिशत महिलाएं बची हैं, ऐसे जो जिला स्तर के अधिकारी होते हैं, उनको ऊपर से निर्देश दे दिया गया है कि जहां-जहां दिक्कत है उसको दिखाएं और तत्काल पैसा डाला जाए।

वहीं मंत्री राजवाड़े कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं। कांग्रेस कभी एक भी घोषणा पूरा नहीं कर पाई है। आज एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं। किस आधार पर एक लाख देंगे। यह पहले कांग्रेसी बता दें, हमने जो वादा किया था, हम वह वादा पूरा किए हैं। कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती है, बस उनका काम ही वही है।

MadhyaBharat 1 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.