Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
छिंदवाडा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि लेकिन भाजपा इसे रणभूमि बनाना चाहती हैः कमलनाथ
bhopal, Chhindwara,Kamal Nath

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बडी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस का गढ कहे जाने वाले छिंदवाडा में चक्रव्यूह भेदने के लिए भाजपा वहां भी कांग्रेस के दिग्ग्जों को अपने साथ जोड रही है। भाजपा की रणनीति और सेंधमारी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशाना साधा है।

 

 

कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को पोस्ट कर लिखा कि मैं 45 वर्षों से छिंदवाडा को भारत का सबसे विकसित इलाका बनाने की तपस्या कर रहा हूं। छिंदवाडा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि है। भाजपा वाले इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहते हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है। नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छिंदवाडा की जनता भाजपा की इस कारस्तानी को बडे गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि जो लोग छिंदवाडा पर आक्रमण कर रहे हैं उनको करारा जवाब देगी। हर चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी झूठ, फरेब और सौदेबाजी का खेल खेलती है लेकिन जब चुनाव परिणाम आता है तो पता चलता है कि छिंदवाडा की जनता ने भाजपा को उसके अपराध का दंड दिया है। छिंदवाडा अपने सम्मान में कोई गुस्ताखी बर्दाष्त नहीं करेगा और अपनी विकास यात्रा पर अविरल आगे बढता रहेगा।

MadhyaBharat 1 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.