Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
भाजपा ने दिग्विजय सिंह और नकुलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करने निर्वाचन आयोग से की शिकायत
bhopal, BJP complains , Election Commission

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को अरेरा हिल्स स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय में मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी गई शिकायत में कहा है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह जानबूझकर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं तथा चुनाव के समय भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। अतः चुनाव आयोग दिग्विजय सिंह पर 4 जून 2024 तक किसी भी तरीके के मीडिया में भाषण देने व सभा करने पर रोक लगाने के आदेश जारी करे।

 

 

एक अन्य शिकायत में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी नकुलनाथ ने एक चुनावी सभा में बिकाऊ व गद्दार कह रहे हैं। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं और यह बात नकुलनाथ पूर्व से जानते हैं। नकुलनाथ द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक विधायक को गद्दार व बिकाऊ कहना समस्त अनुसूचित जनजाति का अपमान है। अतः चुनाव आयोग द्वारा छिंदवाड़ा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में व्याप्त असंतोष से कानून-व्यवस्था की स्थिति न बन सके।

 

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व सांसद डॉ. समुर सिंह सोलंकी, भाजपा निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एस एस उप्पल, भाजपा न्यायिक व निर्वाचन विभाग के सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 1 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.