Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
विंध्य के कद्दावर नेता रहे लक्ष्मण तिवारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
bhopal, Laxman Tiwari, membership of Congress

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मप्र में दलबदल की राजनीति जारी है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया है। विंध्य क्षेत्र के कद्दावर नेता रहे लक्ष्मण तिवारी ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पटवारी ने तिवारी को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर, पार्टी सदस्यता फार्म भरवाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया।

लक्ष्मण तिवारी ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने पर कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा एक दल नहीं दलदल हो वाली पार्टी बन गयी है। भाजपा में लोग अपनी संपत्ति बचाने के लिए जा रही है, कुछ बिक रहे हैं तो कुछ को खरीदा जा रहा है। देश की जनता के हित के लिए आज लड़ाई लड़ने की जरूरत है और कांग्रेस के बेनर के साथ ही लड़ाई लड़ी जा सकती है।

 

श्री पटवारी ने श्री तिवारी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुये कहा कि भाजपा जो भी बोलती है केवल झूठ बोलती है। प्रदेश की बहनों को 1000 और फिर 3000 रूपये देने की बात की थी, लेकिन सरकार बहनों के साथ धोखा कर रही है। आज घर के राशन की लागत 5 गुना बढ़ गई है। किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय उनकी फसल का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल रहा है। देश में किसानों की जो दुगर्ति हो रही है वह दुनिया में कहीं नहीं हुई। भाजपा सरकार में चाहे मंत्री का बेटा हो या भाजपा का विधायक का बेटा हो तांडव मचा रखा है। पर्ची वाले मुख्यमंत्री ने कर्ज, क्राइम और करप्शन की सरकार चला रहे हैं। लोकतंत्र तानाशाही से चल रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने संचालन करते हुए कहा कि भाजपा में जाने वाले की वहां कोई पूछ परख नहीं है, वह तो केवल अपनी संपत्ति बचाने और अपना डर के कारण भाजपा में जा रहे हैं।

 

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी राजीव सिंह, प्रकाश जैन, के.के. मिश्रा, राजकुमार पटेल, जे.पी. धनोपिया, शैलेन्द्र पटेल, रवि सक्सेना सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

MadhyaBharat 1 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.