Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
अभी बादल दे रहे राहत अप्रैल के तीसरे सप्ताह में चलेगी लू
bhopal, Clouds relief , heat wave

भोपाल। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते बादलों का छाना जारी है। इसके चलते फिलहाल तेज गर्मी से राहत मिली हुई है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह तक गर्मी के तेवर तीखे हो जाएंगे और गर्म लू के थपेड़े परेशान करने लगेंगे।

 

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अप्रैल के महीने में तेज गर्मी पड़ेगी। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल तपेगा। यहां हीट वेव भी चलेगी। आखिरी सप्ताह में ग्वालियर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां में पारा 46-47 डिग्री तक रहने का अनुमान है। भिंड में तापमान सबसे अधिक रहेगा। निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, खरगोन, शिवपुरी में भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंचेगा।

 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अप्रैल में गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। इस बार भी तेज गर्मी पड़ेगी। हीट वेव के अलावा कई शहरों में रातें भी गर्म रहेंगी। जिस तरह दिसंबर-जनवरी में सर्दी और जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने अप्रैल और मई हैं। मार्च महीने के आखिरी में ही टेम्प्रेचर बढ़ने लगता है। इस बार भी ऐसा ही मिजाज रहा। दमोह, रतलाम समेत कई शहरों में तो तापमान 41-42 डिग्री के पार हो गया। यह सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक था। ऐसा ही मिजाज अप्रैल में भी देखने को मिलेगा। ज्यादातर शहरों में सामान्य तापमान 3-4 डिग्री अधिक ही रहेगा।

 

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 5 अप्रैल से उत्तर भारत में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। अमूमन 2 से 3 दिन बाद प्रदेश में इनका असर दिखाई देता है। प्रदेश में इन सिस्टक का हल्का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, अब तक बारिश होने का अनुमान कम ही है।

MadhyaBharat 2 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.