Since: 23-09-2009

  Latest News :
कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन.   शासन, पारदर्शिता और नवाचार में नए मानक स्थापित कर रहा भारत : प्रधानमंत्री.   नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है : अमित शाह.   राहुल गांधी ने तेलंगाना और हिप्र के मुख्यमंत्रियों से भी ‘रोहित वेमुला एक्ट’ लागू करने का आग्रह किया.   स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर ठीक रखा जा सकता है लिवर: जेपी नड्डा.   बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर.   घर में खेलते समय विस्फोट से चार बच्चे झुलसे.   जल संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है एकजुट होकर अभियान को बनायें सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उज्जैन के चार युवकों की मौत.   धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया बड़ा बयान.   नर्मदा नदी में डूबने से 12वीं की छात्रा की मौत.   इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.   बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक जवान का बलिदान.   गर्मी में मटके की मांग बढ़ी.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार.   लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने मंत्री से लगाई गुजर.   यात्री बस खड़े ट्रक से टकराई चालक सह‍ित कई यात्री घायल.   सड़क किनारे अधेड़ व्यक्ति का मिला शव.  
मां के साथ खेत पर गई दो बहनें तालाब में डूबी
bhopal, Two sisters ,pond

भोपाल। रातीबढ़ इलाके में स्थित ग्राम आमला में शुक्रवार सुबह मां के साथ खेत पर गई दो बच्चियां तालाब में डूब गईं। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे की है। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शव पीएम के लिए हमीदिया हॉस्पिटल की मर्चुरी में भेज दिये गए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीप्ति वर्मा (13) और तनुश्री वर्मा (9) दोनों सगी बहनें ग्राम बढ़झिरी में रहती थीं। उनके पिता राजा राम वर्मा गांव में ही खाद बेचने का काम करते हैं। उनकी दुकान घर के पास ही है। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे दोनों बहनें मां चिंता बाई के साथ ग्राम आमला में बने स्वयं के खेत में गई थीं। मां को यहां से प्याज निकालने का काम करना था। खेत में ही एक पानी का तालाब बना है। मां काम में व्यस्त थीं, तभी दोनों बहनें नहाने के लिए तालाब में उतर गईं। दोनों एक साथ कब डूब गई, मां को पता ही नहीं लगा। करीब 10:30 बजे मां को बेटियों की याद आई। उन्होंने घर लौटने के लिए बेटियों को आस पास देखा तो कहीं नहीं दिखी। आवाजें देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह तालाब के करीब गई, तब बेटियों के शव उन्हें पानी में दिखाई दिए। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। गांव वालों ने शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया।

MadhyaBharat 12 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.