Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
जिन लोगों ने बाबा साहब को संसद जाने से रोका वही उनके नाम पर वोट मांग रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Baba Saheb , Dr. Yadav

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संविधान निर्माता और सामाजिक समरसता के पुरोधा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रविवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बाबा साहब अमर रहे के जयघोष के साथ प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वयं के जीवन में कष्ट, परेशानी और मान-अपमान सहकर दलितों, शोषितों, वंचितों के हकों की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का कार्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने किया है। सभी वर्गों को साथ लेकर उनके हितों को ध्यान में रखकर बाबा साहब द्वारा बनाए संविधान की वजह से आज दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र गौरवान्वित हो रहा है। सामाजिक समरसता को कायम करने के लिए उन्होंने स्वयं के मान-अपमान को भूलकर कार्य किया है। सबके हित और हक के लिए लड़ाई लड़ने वाले महामानव बाबा साहब को संसद जाने से रोकने का कार्य किया गया। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिन लोगों ने बाबा साहब को संसद में जाने से रोकने का कार्य किया, आज वही लोग बाबा साहब के नाम पर वोट मांगने का कार्य कर रहे हैं। संविधान निर्माण के साथ सामाजिक समरसता के लिए बाबा साहब के अद्वितीय योगदान के लिए हम सभी लोग हमेशा-हमेशा उनका स्मरण करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री सामाजिक समरसता के सूत्र पर गरीबों की जिंदगी बदल रहे - विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता और सामाजिक समरसता के पुरोधा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म-जयंती पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। बाबा साहब ने अपने जीवन में व्यक्तित्व व कृतित्व से देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। सभी नागरिकों व भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर संकल्प लेते हैं कि बाबा साहब के बनाए संविधान और सामाजिक समरसता के सूत्र को लेकर कार्य करते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक समरसता के सूत्र वाक्य को साकार करते हुए सबका साथ, सबका विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सामाजिक समरसता के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए गरीब कल्याण की योजनाएं बनाई और गरीबों की जिंदगी बदलने के लिए कार्य कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशीष अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा, पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, अनिल अग्रवाल लिली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 14 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.