Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
सुपेबेड़ा में जल जनित रोगों से मौतों का उठा मुद्दा
raipur, Issue of deaths ,Supebeda

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जल प्रदाय योजना का मुद्दा उठा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र कुमार ने जवाब देते हुए बताया कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत कार्यों में 46 कार्य पूर्ण, 144 प्रगतिरत व 223 कार्य अप्रारंभ है। उन्होंने बताया कि प्रगतिरत व अप्रारंभ कार्य सितंबर 2023 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है।

भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्य की जानकारी मांगी। साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य से प्राप्त राशि की जानकारी मांगी। मंत्री रुद्र कुमार ने सदन को बताया कि कुल स्वीकृत राशि 32 हजार 045.57 लाख रुपये है, जिसमें सामुदायिक अंशदान 1978.97 लाख, 15033.33 लाख केंद्रांश व 15033.33 लाख राशि राज्यांश है। विधायक पुजारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को साढ़े चार वर्ष हो गए लेकिन सुपेबेड़ा में अब तक रहवासियों को शुद्ध जल नहीं मिल पाया, जिससे आज भी जलजनित रोगों से लोग मर रहे हैं। उन्होंने शुद्ध जल प्रदाय की समय सीमा की जानकारी चाही। मंत्री ने कहा कि अपने कार्यकाल के अंदर कार्य शुरू हो जाएगा। जिस पर भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सत्ता पक्ष के सदस्य भी हंगामा शुरू कर दिया। विस उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने पांच मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

MadhyaBharat 15 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.