Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा पर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा
raipur, Rahul Gandhi, Alka Lamba

रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। अलका लांबा ने कहा, कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है, 400 पार का दावा झूठ साबित होगा। दस साल भाजपा के अन्याय पर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' भारी पड़ने वाली है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा लोकसभा का दौरा है। लगभग 22 राज्यों में दौरा हुआ है।दक्षिण केरला में आज 20 की 20 सीटों पर वोट हो रहा है। गोवा, असम और गुवाहाटी की चुनाव के लिए प्रचार जारी है। कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है। 400 पार का नारा और दावा झूठ साबित होगा।उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। भाजपा के जुमला पत्र के सामने कांग्रेस के न्याय पत्र को समर्थन मिला है। भाजपा मुस्लिम लीग और विरासत टैक्स जैसे मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहीं भी इन बातों का जिक्र नहीं है।

 

अलका लांबा ने कहा कि 10 साल अन्याय और तानाशाही का काल रहा। बंद कमरे में भाजपा ने घोषणा पत्र बनाया। कांग्रेस की घोषणा पत्र 10हजार किलोमीटर की यात्रा से निकला है।. महिला, किसान, युवा, मजदूर सबकी सुनकर घोषणा पत्र तैयार किया गया है।.राजस्थान में बीजेपी को भारी नुकसान हो रहा है।. कांग्रेस 5 न्याय, 25 गारंटी पर चुनाव लड़ रही है।उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस मजबूती के साथ मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है. 180 से 200 सीटों तक भाजपा को रोकने में हम कामयाब हो जाएंगे।अलका लांबा ने कहा, किसान आज भी आंदोलन कर रहे हैं। किसान घायल हैं और न्याय मांग रहे हैं।बेरोजगारी ने आज 45 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए।अग्निवीर योजना को लेकर उन्होंने कहा कि कफन में बलिदानी दफन होता था। परिजनों को पेंशन मिलता था। अग्निवीर योजना की ठेके पर भर्ती की जाती है ।पंजाब से एक युवा भर्ती हुआ, सीने पर गोली खाई पर नाम के आगे शहीद नहीं लिखा गया, क्योंकि अग्निवीर योजना में ठेके में भर्ती किया गया था। निजी वैन में शव लाया जाता है और पैसा परिजनों से मांगा जाता है।इसलिए कांग्रेस सरकार बनने के बाद अग्निवीर योजनाको भंग किया जाएगा।

 

अलका लंबा ने कहा, धर्म के आधार पर प्रधानमंत्री वोट मांग रहे हैं, 370 के नाम पर वोट मांगा जा रहा है। यह चुनाव राष्ट्र का चुनाव है, देश को बचाने का चुनाव है। सत्ता में आए या ना आए कांग्रेस आंदोलन करते रहेगी।कांग्रेस बाबासाहेब के संविधान को आरएसएस के संविधान से बदलने नहीं देगी।

 

अलका लांबा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, वे झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। लोगों की आजादी और हक बदलने की बात हो रही हैं। एक बम होता है, जिससे आतंकी हमले करते हैं और एक बम प्रधानमंत्री ने फेंका, जिससे 140 करोड़ जनता घायल बैठी है। ब से बेरोजगारी और म से महंगाई के बम से भारत माता घायल बैठी है।

MadhyaBharat 26 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.