Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट
chatarpur, Pandit Dhirendra Shastri,brother assaulted

छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई सौरव गर्ग उर्फ शालिग्राम शास्त्री ने गुरुवार देर रात छतरपुर में टोलकर्मियों से मारपीट की। टोल मांगने पर उसने अपने सहयोगियों के साथ टोलकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने शालिग्राम शास्त्री समेत 10 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र में सागर रोड स्थित मंगवारी टोल प्लाजा पर गुरुवार रात को हुई। एसपी अगम जैन ने बताया कि शालिग्राम उर्फ सौरव गर्ग गुरुवार देर रात अपने साथियों के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा पर उसकी गाड़ी को रोककर टोल मांगा गया। इस बात पर वो भड़क गया और उसने टोलकर्मियों से मारपीट कर दी। टोलकर्मियों ने जीतू तिवारी, लोकेश उर्फ शालिग्राम गर्ग व साथियों का नाम बताया था। पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज किया है।

 

दलित परिवार की शादी में की थी फायरिंग

 

पं.धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। छतरपुर जिले के ही गढ़ा गांव में 11 फरवरी 2023 को अहिरवार समाज की बेटी की शादी में शालिग्राम ने फायरिंग कर परिजनों को धमकाया था।

MadhyaBharat 26 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.