Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान
raipur, seats, Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है।दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत वोटिंग हुई है।निर्वाचन आयोग लके अधिकारियों के अनुसार कांकेर में 60.15 फीसदी, महासमुंद में 52.06 फीसदी और राजनांदगांव में 47.82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

लोकसभा निर्वाचन राजनांदगांव में 1 बजे तक 46 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पंडरिया विस क्षेत्र में 45.78 प्रतिशत और कवर्धा विस क्षेत्र में 46.32 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी मतदान किया। धमतरी के सिहावा में 61.82, कुरुद में 50.86 और धमतरी में 48.60 फीसदी मतदान हुआ।

तीनों लोकसभा सीटों पर विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत

 

कांकेर लोकसभा सीट से अंतागढ़ में- 63.40 प्रतिशत, केशकाल में- 64.56 प्रतिशत , गुंडारदेही में- 56.12 प्रतिशत, डौंडीलोहारा में-56.60 प्रतिशत , कांकेर में 61.90प्रतिशत , भानुप्रतापपुर में- 64.10 प्रतिशत , संजारी बालोद में- 54.97 प्रतिशत , सिहावा में- 61.82 प्रतिशत मतदान हुआ है

वहीं महासमुंद लोकसभा सीट कुरूद में-50.86, खल्लारी में- 51.50 प्रतिशत , धमतरी में- 48.60 प्रतिशत, बसना में- 53.74 प्रतिशत , बिंद्रानवागढ़ में- 55.49 प्रतिशत , महासमुंद में 49.23 प्रतिशत , राजिम में- 51.88 प्रतिशत , सराईपाली में- 55.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसी तरह राजनांदगांव लोकसभा सीट से कवर्धा में- 46.32 प्रतिशत , खुज्जी में- 41.10 प्रतिशत , खैरागढ़ में- 54.83 प्रतिशत , डोंगरगढ़ में- 45 प्रतिशत , डोंगरगांव में- 46.80 प्रतिशत , पंडरिया में- 45.78 प्रतिशत , मोहला-मानपुर में- 63 प्रतिशत , राजनांदगांव में 43.66 प्रतिशत मतदान हुआ है।

MadhyaBharat 26 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.